Rent Agreement (Latest)
FreeAgreements • Version 1.0 • Dual-Language (English + हिंदी)
Template Default Preview (Pre-filled Sample)
Pre-filled Sample DataThis live preview displays the completed document filled with realistic default legal values before you draft.
// Residential Rent Agreement Deed //
(11-Month Valid Tenancy Contract for Residential Premises)
| Landlord / First Party : | डॉ. कृष्णकुमार लेहवानी, son/daughter/wife of स्व. नानकराम लेहवानी, age वयस्क, residing at: मकान नं.-ए-13, पेबल-बे, बाग मुगालिया, भोपाल 462003 म.प्र.. |
| Tenant / Second Party : |
राम कृष्ण अवस्थी, son/daughter/wife of श्री राम प्रकाश अवस्थी, aged about 39 years, residing at: बी-4, अतुल बिहार अपार्टमेंट, आस्था मेडिकल के पास, राइट टाउन, जबलपुर म.प्र.. Aadhaar No.: 789290262030 |
| Rented Premises Description : | एक किता एम.आई.जी. फ्लेट क्रमांक ई-405, चतुर्थ तल, आम्रवेली, सनखेड़ी कोलार रोड, भोपाल म.प्र. (Under the absolute possession, title, and ownership of the First Party). |
| Monthly Rent Amount : | ₹ 10000/- (दस हजार मात्र) per month plus ₹ 1000/- per month as Society Maintenance (in the event of society escalation, the Tenant shall pay the revised maintenance charges accordingly). |
| Security Deposit : | ₹ 10000/- (दस हजार मात्र) (Interest-free refundable security deposit) |
| Tenancy Duration : | From 2026-11-01 to 2027-09-30 (Total 11 Months) |
TERMS AND CONDITIONS OF TENANCY: —
This Rent Agreement Deed has been executed on this 2026-10-14, for a fixed duration of 11 months, under the following mutual terms and covenants:
- Ownership & Demise of Tenancy: That the First Party is the sole, absolute owner and title holder of the said demised premises. The Second Party has agreed to take the said premises on lease for a fixed term of 11 months commencing from 2026-11-01.
- Monthly Rent & Maintenance: That the Second Party shall pay to the First Party a monthly rent of ₹ 10000/- (दस हजार मात्र) and society maintenance of ₹ 1000/- per month. The tenancy month shall commence on the 1st day of each calendar month and conclude on the last day of the respective month. Electricity and water charges shall be borne separately by the Tenant according to actual meter readings.
- Rent Payment Due Date: That the monthly rent shall be paid in advance by the Second Party to the First Party on or before the 5 तारीख तक of each succeeding English calendar month.
- Notice Period, Lock-in & Sale Contingency: That either party may terminate this agreement by serving a prior written notice of 1 month. The Tenant covenants to hand over vacant and peaceful possession in the same original condition. In the event the Tenant vacates prior to the 6-month lock-in period, advance rent shall not be refunded until handover. Furthermore, the Landlord reserves the right to sell the property; if an agreement with a prospective buyer is concluded, the Landlord shall provide 1 month's notice, upon which the Tenant shall vacate. The Tenant agrees to allow reasonable access to prospective buyers for inspection during the tenancy.
- Default & Summary Eviction: That if the Tenant commits default in timely rent payment or creates any nuisance or legal dispute, the Landlord shall be fully entitled to immediately terminate the tenancy and evict the Tenant with immediate effect.
- Prohibition on Encumbrances: That the Tenant shall not obtain any personal, commercial loan, hypothecation, or financial facility by mortgaging or referencing the demised property address.
- Prohibition on Additions & Alterations: That the Tenant shall not make any structural alterations, modifications, damage, or additions in the premises. Any defacement to walls, paint, or fixtures shall be restored to original state by the Tenant at their own cost prior to vacating.
- Security Deposit & Deductions: That the Tenant has deposited an interest-free refundable security deposit of ₹ 10000/- (दस हजार मात्र) with the Landlord, refundable upon peaceful handover. Any unpaid electricity dues, maintenance deficits, or physical damages shall be deducted therefrom, and any surplus liability exceeding the deposit shall be legally recoverable from the Tenant.
- Permitted Use & Authorized Residents: That the demised premises shall be utilized strictly and exclusively for residential purposes only. The Tenant shall reside therein along with अपने परिवार के साथ, and no unauthorized outsider or paying guest shall be permitted to reside.
- Compliance with Electricity & Municipal Laws: That the Tenant shall strictly adhere to all applicable Electricity Act provisions, safety regulations, and local municipal bylaws. Any penalty or liability arising out of illicit electrical consumption or unauthorized wiring shall be the sole responsibility of the Tenant.
- Tenancy Period & Escalation: That the tenancy is granted for 11 months. Upon completion of this term, any extension or renewal shall be subject to mutual consent and mutually agreed escalation in the monthly rental rate.
- Landlord's Right of Inspection: That the Landlord or their authorized representative shall have full liberty to inspect the premises at all reasonable hours, and the Tenant shall not raise any objection thereto.
- Binding on Legal Heirs: That all covenants, obligations, and terms of this deed shall remain fully binding upon the legal heirs, executors, administrators, and assignees of both parties.
- Prohibition of Hazardous Goods: That the Tenant shall not store any hazardous, inflammable, explosive, illegal, or contraband materials within the demised premises.
- Cleanliness & Sanitation: That the Tenant shall maintain the rented premises in a neat, hygienic, and clean condition, and shall not cause any nuisance or annoyance to the neighborhood.
- Prohibition of Subletting: That the Tenant shall not assign, sublet, or transfer the tenancy or part with possession of the premises in favor of any third person. The Tenant shall refrain from any unlawful or offensive activities. Any breach shall entitle the Landlord to forthwith terminate the tenancy.
IN WITNESS WHEREOF, both the First Party (Landlord) and the Second Party (Tenant) have hereunto set their respective hands and signatures voluntarily, in full sound mind and without any undue coercion, in the presence of the attesting witnesses on the date and place hereinabove mentioned.
Place: भोपाल, म.प्र.
Date: 2026-10-14
|
Signature of Landlord / First Party |
Signature of Tenant / Second Party |
Witnesses (साक्षीगण):
1. Signature & Name: ___________________________ Address: ___________________________
2. Signature & Name: ___________________________ Address: ___________________________
// किरायानामा अनुबंध पत्र //
(आवासीय परिसर हेतु 11 माह का वैध किराया अनुबंध)
| मालिक / प्रथम पक्षकार : | डॉ. कृष्णकुमार लेहवानी आत्मज स्व. नानकराम लेहवानी, आयु वयस्क, निवासी- मकान नं.-ए-13, पेबल-बे, बाग मुगालिया, भोपाल 462003 म.प्र. |
| किरायेदार / द्वितीय पक्षकार : |
राम कृष्ण अवस्थी पुत्र श्री राम प्रकाश अवस्थी, आयु 39 वर्ष, निवासी- बी-4, अतुल बिहार अपार्टमेंट, आस्था मेडिकल के पास, राइट टाउन, जबलपुर म.प्र. आधार नंबर: 789290262030 |
| किरायाधीन संपत्ति का विवरण : | एक किता एम.आई.जी. फ्लेट क्रमांक ई-405, चतुर्थ तल, आम्रवेली, सनखेड़ी कोलार रोड, भोपाल म.प्र. (जिस पर प्रथम पक्षकार का ही दखल एवं मालिकाना हक चला आ रहा है।) |
| किराया राशि प्रतिमाह : | रूपये 10000/- (दस हजार मात्र) प्रतिमाह एवं 1000/- प्रतिमाह मेंटेनेंस (यदि सोसायटी द्वारा मेंटेनेंस बढ़ाया जायेगा तो उसी अनुसार किरायेदार को मेंटेनेंस अदा करना होगा) |
| सुरक्षा निधि (डिपॉजिट) : | रूपये 10000/- (दस हजार मात्र) |
| किरायेदारी अवधि : | दिनांक 2026-11-01 से 2027-09-30 तक (कुल 11 माह) |
अन्य विवरण व नियम-शर्तें: —
यह कि यह अनुबंध दिनांक 2026-10-14 को निम्नलिखित शर्तों पर 11 माह की समयावधि के लिये तय पाया गया है:
- यह कि उक्त किरायाधीन संपत्ति का प्रथम पक्षकार स्वत्व, स्वामित्व एवं अधिपत्यधारी है। द्वितीय पक्षकार उक्त किरायाधीन परिसर का किरायेदार है जिसे उक्त परिसर को मकान मालिक ने किरायेदार को दिनांक 2026-11-01 से 11 माह की अवधि तक के लिये किराये पर देने हेतु यह किरायानामा निष्पादित किया।
- यह कि उक्त किरायाधीन परिसर द्वितीय पक्षकार को रूपये 10000/- (दस हजार मात्र) प्रतिमाह एवं 1000/- रुपये प्रतिमाह मेंटेनेंस तय किया गया है, जो कि प्रत्येक माह की 01 तारीख से प्रारंभ होकर उसी माह की अंतिम तारीख को माह समाप्त माना जायेगा। किराये के अलावा बिजली का बिल का शुल्क पृथक से किरायेदार द्वारा देय होगा।
- यह कि द्वितीय पक्षकार द्वारा उक्त मकान का किराया हर माह की 01 तारीख से 5 तारीख तक तक अग्रिम रूप से प्रथम पक्षकार को अदा किया जायेगा।
- यह कि यदि द्वितीय पक्षकार द्वारा उक्त किरायाधीन परिसर को खाली किया जाता है तो उसे 1 माह पूर्व प्रथम पक्षकार को लिखित नोटिस देना होगा। इसी प्रकार यदि प्रथम पक्षकार उक्त स्थान खाली करवाना चाहता है तो वह द्वितीय पक्षकार को 1 माह पूर्व नोटिस देगा तथा उसी हालत में प्रथम पक्षकार को सौंप देगा जिस हालत में किराये पर लिया गया है। यह कि किरायेदार द्वारा उक्त परिसर को 6 माह से पूर्व खाली करने पर (विशेष कारण को छोड़कर) अग्रिम धन की वापसी नहीं होगी, जिसे मकान खाली करने के पश्चात दिया जावेगा। प्रथम पक्षकार उक्त संपत्ति को विक्रय भी करना चाहता है, जिस हेतु यदि उसका अनुबंध किसी ग्राहक से हो जाएगा तो वह 1 माह पूर्व द्वितीय पक्षकार को परिसर खाली कराने की सूचना दे देगा। इस परिस्थिति में द्वितीय पक्षकार को उक्त परिसर 1 माह पश्चात् खाली करना पड़ेगा। इस किराया अवधि में यदि कोई इच्छुक ग्राहक उक्त संपत्ति खरीदने के उद्देश्य से देखने आता है, तो द्वितीय पक्षकार को उक्त परिसर दिखाना होगा।
- यह कि किरायेदार द्वारा समय पर किराया न देने पर या अन्य किसी कारण से कोई विवाद आदि उत्पन्न होता है तो उसकी समस्त जवाबदारी किरायेदार की होगी और ऐसी स्थिति में तत्काल प्रभाव से परिसर से बेदखल कर दिया जायेगा।
- यह कि किरायेदार, किरायाधीन स्थल पर किसी भी व्यक्ति या वित्तीय संस्था आदि से लोन/ऋण आदि नहीं लेगा।
- यह कि किरायेदार किरायाधीन स्थल में किसी भी प्रकार की कोई तोड़फोड़, रूप परिवर्तन (Addition & Alteration) नहीं करेगा। यदि पुताई वगैरा खराब या बिगाड़ी जाती है, तो उक्त मकान रिक्त करने से पहले उसे उसी पूर्ववत अवस्था में कराकर प्रथम पक्षकार को सौंपा जावेगा।
- यह कि किरायेदार द्वारा प्रथम पक्षकार को किराया राशि के अतिरिक्त सुरक्षा निधि (Security Deposit) के तौर पर रूपये 10000/- (दस हजार मात्र) जमा कराये जा रहे हैं, जिसको प्रथम पक्षकार द्वारा परिसर खाली करते समय द्वितीय पक्षकार को बिना ब्याज के वापिस करना होगा। परंतु यदि द्वितीय पक्षकार द्वारा बिजली अथवा अन्य कोई शुल्क बकाया रहता है अथवा किरायाधीन परिसर में कोई नुकसान पाया जाता है तो उक्त सुरक्षा निधि में से प्रथम पक्षकार खर्चा काटकर शेष राशि वापिस करेगा तथा ज्यादा राशि रहने की स्थिति में प्रथम पक्षकार द्वितीय पक्षकार से वसूल करने का अधिकारी होगा।
- यह कि किरायेदार उक्त परिसर को केवल निवास हेतु किराये पर ले रहा है तथा अन्य किसी व्यावसायिक उपयोग में नहीं लेगा। इस स्थान पर किरायेदार अपने परिवार के साथ के साथ ही रहेंगे। इसके अतिरिक्त इस मकान में अन्य कोई बाहरी व्यक्ति निवास नहीं करेगा।
- यह कि किरायेदार विद्युत अधिनियम के अंतर्गत सभी नियमों का पालन करेगा। यदि विद्युत अधिनियम अथवा अन्य कानूनों के अंतर्गत कोई अवैधानिकता पायी जाती है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी किरायेदार की रहेगी जिसके लिये वह एकमात्र उत्तरदायी द्वितीय पक्षकार रहेगा।
- यह कि किरायेदारी वाला स्थान किरायेदार को 11 माह के लिए दिया जा रहा है तथा 11 माह पश्चात किराया राशि में दोनों पक्षों की आपसी सहमति से किराया राशि बढ़ाई जायेगी।
- यह कि प्रथम पक्षकार स्वयं या अपने किसी वैधानिक प्रतिनिधि को जब भी उचित समझे किरायाधीन परिसर के निरीक्षण के लिये भेजने हेतु स्वतंत्र रहेगा। इस पर द्वितीय पक्षकार कभी भी किसी भी परिस्थिति में कोई आपत्ति नहीं करेगा।
- यह कि इस अनुबंध की शर्तों का पालन दोनों पक्षकारों द्वारा किया जायेगा। इस अनुबंध की शर्तें दोनों पक्षकारों के वारिसानों, उत्तराधिकारियों एवं विधिक प्रतिनिधियों पर बाध्यकारी रूप से लागू रहेंगी।
- यह कि किरायेदार किरायेदारी वाले स्थान में कोई विस्फोटक, ज्वलनशील अथवा अवैध/प्रतिबंधित सामग्री नहीं रखेगा।
- यह कि किरायेदार किरायाधीन संपत्ति को पूर्णतः साफ-सुथरा व स्वच्छ रखेगा तथा पड़ोसियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने देगा।
- यह कि किरायेदार उक्त परिसर को किसी अन्य को उप-किरायेदारी (Sub-letting) या शिकमी किरायेदारी पर नहीं देगा तथा किरायेदार परिसर में ऐसा कोई कार्य नहीं करेगा जो कि विधि-विधान के विपरीत हो एवं जनसाधारण को आपत्तिजनक हो। यदि ऐसा कोई कार्य करते हुये पाया जाता है तो उसके लिये किरायेदार स्वयं जवाबदार रहेगा एवं प्रथम पक्षकार को तत्काल प्रभाव से मकान खाली करवाने का पूर्ण अधिकार होगा।
अतः दोनों पक्षकारों ने यह किरायेदारी का अनुबंध पत्र बिना किसी जोर-दबाव के, राजी-खुशी से, स्वस्थ चित्त अवस्था में, समक्ष गवाहों के पढ़-सुन व समझकर हस्ताक्षर कर निष्पादित कर दिया कि सनद रहे और वक्त जरूरत पर काम आवे।
स्थान: भोपाल, म.प्र.
इति दिनांक: 2026-10-14
|
हस्ता. मालिक / प्रथम पक्षकार |
हस्ता. किरायेदार / द्वितीय पक्षकार |
गवाहान (साक्षीगण):
1. हस्ताक्षर व नाम: ___________________________ पता: ___________________________
2. हस्ताक्षर व नाम: ___________________________ पता: ___________________________
Purpose & Legal Usage
Comprehensive 16-clause notarized residential tenancy deed with maintenance, lock-in period, notice, inspection, and co-occupant clauses.
Comprehensive 16-clause notarized residential tenancy deed with maintenance, lock-in period, notice, inspection, and co-occupant clauses.
Required Information Checklist
Keep the following information ready before drafting this document:
- Agreement Execution Date / अनुबंध निष्पादन तिथि
- Execution City / निष्पादन स्थल (शहर व राज्य)
- Landlord / First Party Name / मकान मालिक (प्रथम पक्षकार) का नाम
- Landlord's Father/Husband Name / पिता या पति का नाम
- Landlord's Age / आयु (वर्ष अथवा 'वयस्क')
- Landlord's Residential Address / मकान मालिक का पता
- Tenant / Second Party Name / किरायेदार (द्वितीय पक्षकार) का नाम
- Tenant's Father/Husband Name / किरायेदार के पिता का नाम
- Tenant's Age / किरायेदार की आयु (वर्ष)
- Tenant's Permanent Address / किरायेदार का स्थायी पता
- Tenant's Aadhaar Number / किरायेदार का आधार नंबर
- Rented Premises Complete Description / किरायाधीन संपत्ति का पूरा विवरण
- Monthly Rent Amount / मासिक किराया राशि (₹)
- Monthly Rent in Words / मासिक किराया शब्दों में
- Monthly Society Maintenance / मासिक मेंटेनेंस शुल्क (₹)
- Security Deposit Amount / सुरक्षा निधि राशि (₹)
- Security Deposit in Words / सुरक्षा निधि शब्दों में
- Tenancy Start Date / किरायेदारी प्रारंभ तिथि
- Tenancy End Date / किरायेदारी समाप्ति तिथि
- Tenancy Period in Months / समयावधि (माह में)
- Rent Due Day of Month / किराया भुगतान की अंतिम तारीख
- Notice Period (Months) / खाली करने की पूर्व नोटिस अवधि (माह)
- Lock-in Period (Months) / न्यूनतम लॉक-इन अवधि (माह)
- Authorized Co-Occupants / अधिकृत सह-निवासी (परिवार अथवा मित्रों के नाम)
Dynamic Form Fields (24)
The form provides automatic bilingual translation & transliteration for these fields:
| Field Label | Type | Status |
|---|---|---|
| Agreement Execution Date / अनुबंध निष्पादन तिथि | date |
Required |
| Execution City / निष्पादन स्थल (शहर व राज्य) | text |
Required |
| Landlord / First Party Name / मकान मालिक (प्रथम पक्षकार) का नाम | text |
Required |
| Landlord's Father/Husband Name / पिता या पति का नाम | text |
Required |
| Landlord's Age / आयु (वर्ष अथवा 'वयस्क') | text |
Required |
| Landlord's Residential Address / मकान मालिक का पता | textarea |
Required |
| Tenant / Second Party Name / किरायेदार (द्वितीय पक्षकार) का नाम | text |
Required |
| Tenant's Father/Husband Name / किरायेदार के पिता का नाम | text |
Required |
| Tenant's Age / किरायेदार की आयु (वर्ष) | text |
Required |
| Tenant's Permanent Address / किरायेदार का स्थायी पता | textarea |
Required |
| Tenant's Aadhaar Number / किरायेदार का आधार नंबर | text |
Required |
| Rented Premises Complete Description / किरायाधीन संपत्ति का पूरा विवरण | textarea |
Required |
| Monthly Rent Amount / मासिक किराया राशि (₹) | number |
Required |
| Monthly Rent in Words / मासिक किराया शब्दों में | text |
Required |
| Monthly Society Maintenance / मासिक मेंटेनेंस शुल्क (₹) | number |
Optional |
| Security Deposit Amount / सुरक्षा निधि राशि (₹) | number |
Required |
| Security Deposit in Words / सुरक्षा निधि शब्दों में | text |
Required |
| Tenancy Start Date / किरायेदारी प्रारंभ तिथि | date |
Required |
| Tenancy End Date / किरायेदारी समाप्ति तिथि | date |
Required |
| Tenancy Period in Months / समयावधि (माह में) | number |
Required |
| Rent Due Day of Month / किराया भुगतान की अंतिम तारीख | text |
Required |
| Notice Period (Months) / खाली करने की पूर्व नोटिस अवधि (माह) | number |
Required |
| Lock-in Period (Months) / न्यूनतम लॉक-इन अवधि (माह) | number |
Required |
| Authorized Co-Occupants / अधिकृत सह-निवासी (परिवार अथवा मित्रों के नाम) | text |
Required |